
पुलिसकर्मी ने आधी रात में की ऐसी हरकत, गांववालों ने रस्सी से बांधा, फिर...

जैसलमेर : खाकी वर्दी पहने रक्षक जब भक्षक बन जाएं तो सारी हदें पार हो जाती हैं। ऐसी ही एक खबर जैसलमेर के पोकरण से आई है। जहां आधी रात में एक पुलिसकर्मी की हरकत देख ग्रामीणों ने रस्सी से बांध कर रखा। एक अनजान घर में घुसे पुलिसकर्मी को लोगों ने बंधक बना लिया और उसकी पिटाई कर दी।
ये मामला गोमट गांव का है। यहां बाबा रामदेव मेला में ड्यूटी करने बांसवाड़ा जिले से एक पुलिस कांस्टेबल आया था, जिसकी करतूत देखकर ग्रामीण चौंक गए। कांस्टेबल रात के समय एक घर में घुस गया और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने लगा। घर की महिलाओं ने अजनबी को देख कर शोर मचा दिया।
महिला के चिल्लाने पर पड़ोसी भागकर आए और सादी वर्दी में पुलिस का जवान मिला। ग्रामीणों ने पुलिवाले को रस्सियों से बांध दिया। इसके बाद सूचना पोकरण पुलिस को दे दी। पोकरण पुलिस ने गुरुवार सुबह वहां पहुंचकर उसके हाथ-पैर खाेले।
लोगों ने पुलिसकर्मी को चोर समझ कर उसे बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी थी। पुलिस जवान खुद को बांसवाड़ा जिला का बता रहा है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि दबोचा गया पुलिस जवान शराब या अन्य नशे में धुत था।




