
Archived
जब शादी के 45 दिन बाद खुली इस महिला की पोल, सच्चाई जानकर उड़े होश!
Arun Mishra
12 Jun 2017 4:08 PM IST

x
एक दुल्हन ने शादी को मजाक बनाकर रख दिया..
नई दिल्ली : शादी लड़की और लड़के बीच ही नहीं बल्कि दो परिवारों को आपस में जोड़ती है। इसीलिए भारत में अभी भी सबसे ज्यादा अरेंज मैरिज को पसंद किया जाता है। लेकिन राजस्थान से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पर एक दुल्हन ने शादी को मजाक बनाकर रख दिया।
खबर के अनुसार, राजस्थान के व्यापारी मनोज जैन के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। यहां पर माया नाम की महिला ने जनवरी में मनोज जैन से शादी की और 45 दिन उसके साथ भी रही। फिर वह उसके घर से 7 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और अन्य माल चुरा लाई थी।
राजस्थान पुलिस की सूचना पर माया को इंदौर से गिरफ्तार किया तो ये खुलासा हुआ था कि ये फर्जी ढंग से शादियां कर लोगों को लूटते थे। इसी के साथ यह भी खुलासा हुआ कि माया पहले से ही शादीशुदा है और उसके इस काम में उसका पति भी उसका साथ देता था।
गिरफ्तारी के बाद माया ने बताया कि उसके पति संजय ने उसे जैन समाज की लड़की बताकर मनोज जैन के परिवार को उसका फोटो भेजा था। फोटो पसंद करने के बाद रिश्ता पक्का करवाने भी वही उसे लेकर गया था। इसके लिए उसने उज्जैन में नेहा जैन के नाम से उसका आधार कार्ड भी तैयार करवाया था।
Next Story