Archived

शंकराचार्य की डेढ़ करोड़ की लग्जरी बस पर मेहरबान, शिवराज सरकार

Special Coverage news
8 Jun 2016 4:30 PM IST
शंकराचार्य की डेढ़ करोड़ की लग्जरी बस पर मेहरबान, शिवराज सरकार
x
भोपाल: शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती ने करीब डेढ़ करोड़ की बस खरीदी है। इस पर 11 लाख 96 हजार रुपए का टैक्स परिवहन विभाग को वसूलना था, लेकिन शंकराचार्य की तरफ से टैक्स माफी का प्रपोजल कैबिनेट को भेजा गया। टैक्स माफ करने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट ने मुहर लगा दी।

शंकराचार्य चलने फिरने में असमर्थ हैं, इसलिए इस कीमती बस के पिछले हिस्से में एक ऑटोमेटिक लिफ्ट लगाई गई है। यह लिफ्ट जमीन से टिकी रहेगी और शंकराचार्य की व्हीलचेयर इस पर रखते ही लिफ्ट अपने आप उन्हें बस के अंदर ले जाएगी। वहीं, वैनिटी वैन की तरह इस बस में शंकाराचार्य के लिए घर जैसी सभी आरामदायक सुविधाएं टीवी, एसी, वॉश रूम आदि की भी व्यवस्था की गई है।

बस के आगे और पीछे की तरफ हाई क्वालिटी कैमरे लगाए गए हैं। इस कैमरे की मदद से चलती बस में शंकराचार्य एलईडी स्क्रीन पर यह देख सकते हैं कि सड़क पर पांच सौ मीटर आगे और पीछे क्या चल रहा है।

शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने करीब डेढ़ करोड़ रुपए कीमत की तीन बसें खरीदी हैं। इनमें से एक जबलपुर के पास गोटेगांव स्थित आश्रम में और एक बस दिल्ली और एक उत्तराखंड स्थित आश्रम में रहेगी।
Next Story