Archived

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कोई माई का लाल 'आरक्षण' खत्म नहीं कर सकता

Special Coverage news
13 Jun 2016 11:15 AM IST
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कोई माई का लाल आरक्षण खत्म नहीं कर सकता
x
भोपाल: मध्य प्रदेश में राज्य सरकार पदोन्नति में आरक्षण की पक्षधर है, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा। इस संबंध में नियमों में आवश्यक बदलाव के लिये केबिनेट की सब कमेटी बनायी जायेगी। उन्होंने जोर देकर कहा हमारे रहते हुए कोई माई का लाल आरक्षण खत्म नहीं कर सकता। नया कानून आने तक यह जारी रहेगा।

सीएम ने आगे कहा कि एससीएसटी स्टूडेंट्स की सरकारी और निजी कॉलेजों में भी पढ़ाई फ्री में होगी। पहली से तीसरी कक्षा तक विद्यार्थियों की फीस नहीं लगेगी। एससीएसटी वर्ग के लिए शिक्षा, नौकरी और रोजगार देने में सरकार कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। बैकलॉग के पदों पर जल्द पूर्ति की जाएगी। इसके लिए हर तीन महीने में समीक्षा कराई जाएगी।


रविवार को भोपाल के टीटीनगर दशहरा मैदान पर आयोजित अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ के सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि आप तय कर लें कौन सा वकील करना है। प्रमोशन में आरक्षण भी जारी रहेगा।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस, भाजपा, बसपा के सांसद और विधायक मौजूद थे। अजाक्स के पूर्व अध्यक्ष और रिटायर आईएएस डॉ अमर सिंह, अजाक्स के अध्यक्ष और महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव जेएन कंसोटिया मौजूद थे। सम्मेलन में प्रदेश के कई जिलों से सैकड़ों की तादाद में आए अधिकारी कर्मचारी और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए।
Next Story