Begin typing your search...
दुबई से कोच्चि आ रहे फ्लाइट में लगे IS के नारे, इमरजेंसी लैंडिंग, दो लोग हिरासत में

मुंबई: दुबई से केरल के कोच्चि जा रही इंडिगो फ्लाइट में सफर के दौरान ISIS के नारे लगाने के आरोप में दो लोगों को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। फ्लाइट में एक मुसाफिर के जरिए ISIS के समर्थन से ज़ोर-ज़ोर से नारे लगाने के बाद इंडिगो की विमान को मुंबई में इंमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दरअसल विमान दुबई से केरल के कोच्चि जा रहा था लेकिन इस घटना के बाद फ्लाइट को मुंबई में इंमरजेंसी लैंडिंग कराना पड़ा। मुंबई में उतारे जाने के बाद एयरपोर्ट पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक, ये विमान करीब सुबह 4 से 5 बजे जैसे ही दुबई से रवाना हुआ, संदिग्ध शख्स ने उड़ान भरने के बाद ही आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर साथ सफर कर रहे यात्रियों ने आपत्ति दर्ज कराई और फ्लाइट के अंदर भय के माहौल छा गया। इस बीच फ्लाइट के क्रू मेंंबर तुरंत हरकत में आया और फ्लाइलट को मुंबई डायवर्ट किया और इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई। यह घटना आज सुबह करीब 9.15 मिनट की है जब इंडिगो फ्लाइट की मुंबई में आपातकालीन परिस्थितियों में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
2 passengers detained after Airlines complained of passengers fighting onboard,can't confirm #ISIS slogans right now: Airport Police DCP
— ANI (@ANI_news) 28 July 2016
जिस विमान में आईएस समर्थक सफर कर रहा था उसमें तकरीबन 120 यात्री सवार थे। IS के समर्थन में नारे लगाने वाले शख्स को एयरपोर्ट पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसका सामान भी विमान से उतार दिया। इसके बाद विमान की पुख्ता जांच के बाद मुंबई से कोच्चि के लिए रवाना कर दिया गया है। संदिग्ध शख्स की पहचान के बारे में पुलिस ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।
Next Story