
Archived
महाभारत पर विवादित टिप्पणी देने पर कमल हासन को कोर्ट ने जारी किया समन
Kamlesh Kapar
21 April 2017 3:21 PM IST

x
वल्लियूर : महाभारत पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में अभिनेता कमल हासन को तमिलनाडु की वल्लियूर कोर्ट ने समन भेजा है और 5 मई को कोर्ट के सामने हाजिर होने का आदेश जारी किया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले देश में महिलाओं पर होने वाले हमलों को लेकर एक टीवी इंटरव्यू में कमल हासन ने महाभारत का जिक्र करते हुए कहा था, 'एक महिला तक को दांव पर लगा दिया गया, एक बाज़ी की तरह।'
Mahabharat row: Valliyoor court summons actor Kamal Haasan to appear on May 5th. #TamilNadu pic.twitter.com/EhCIjIrHze
— ANI (@ANI_news) April 21, 2017
बता दे की दक्षिण भारत के एक हिंदू संगठन हिंदू मक्कल कच्ची ने कमल हासन के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। संगठन का आरोप था कि कमल हासन ने महाभारत पर टिप्पणी कर हिंदू धर्म का अपमान किया है।
Next Story