Begin typing your search...

मुख्यमंत्री रघुवर दास के बयान पर लालू-तेजस्वी का पलटवार

मुख्यमंत्री रघुवर दास के बयान पर लालू-तेजस्वी का पलटवार
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
झारखंड: बिहार के टॉपर घोटाले पर सियासत गरम है। इसी बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बिहार सरकार और उनके एजुकेशन सिस्टम पर जमकर हमला बोला। रघुवर ने बिहार के स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए उनके राज्य में आने का न्यौता दे दिया।

इसके बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री और लालू यादव ने भी रघुवर पर निशाना साधा। डिप्टी सीएम ने कहा- ''पहले तो वे बिहारियों को नौकरी नहीं देने की बात कह रहे थे। और अब यहां के बच्चों को पढ़ाई के लिए बुला रहे हैं। बिहार पर अचानक उमड़े उनके प्यार का राज क्या है?'' रघुवर जी बिहार के होनहार छात्र के झारखंड बोला के शराब पियावल चाहतारे का?

शिक्षा मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने कहा- ''झारखंड में कैसी शिक्षा दी जा रही है, ये भी किसी से छिपा नहीं है। अगर उनके राज्य में हालात बेहतर होते तो बच्चों को नक्सलवाद की राह पर नहीं जाना पड़ता।''

आरजेडी सुप्रीमो बोले- ''गजबे बात सब बोलते रहता है। झारखंड की हालत दुनिया जान गई। कुछ छुपा है? रघुवर दास का कुछ थोड़े चलता है। उनको तो दिल्ली और नागपुर वाला सब चला रहा है। रघुवर के पास कोई काम नहीं है। कॉम्प्लेक्स में हैं। इसलिए खाली बड़का-बड़का बात और अजीब-अजीब तरह का बात बोलते रहते हैं, ताकि मीडिया में आते रहें।''

''जो पढ़ाई रघुवर दास करा रहे हैं, कराएं। वही पढ़ाएं। उनकी पढ़ाई है। उनकी पार्टी की पढ़ाई है। पार्टी की मर्जी है। पढ़ने वाले समझें। हम इस पढ़ाई को बिल्कुल पसंद नहीं करते। रघुवर दास की पढ़ाई हमारे बच्चे नहीं पढ़ते। कभी पढ़ेंगे भी नहीं।''
Special Coverage news
Next Story
Share it