
Archived
तेजस्वी ने ट्विटर पर पोस्ट की नकल की तस्वीर, कहा अगर ये बिहार में होता तो? सोच कर सोचो?
Special Coverage news
18 Jun 2016 2:30 PM IST

x
पटना: बिहार इंटरमीडियेट परीक्षा में टापर्स फर्जीवाड़े को लेकर देश दुनिया में बिहार की नकारात्मक छवि बनाने को लेकर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मीडिया खासकर समाचार चैनलों को आईना दिखाया है।
यादव ने ट्विटर पर मध्य प्रदेश के भोज मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षा में खुलेआम हो रही नकल का तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश की जगह अगर ये बिहार में होता तो? मीडिया के प्राईम टाईम डिबेट्स में बिहार पर जमकर प्रहार हो रहा होता।
प्र- मप्र की जगह अगर ये बिहार होता तो?सोच कर सोचो?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 16, 2016
उ-Prime time डिबेट्स में ब्राण्ड बिहार पर जमकर प्रहार हो रहा होता pic.twitter.com/tSgOB7eGCf
वहीं झारखंड में कांग्रेस नेता की हत्या पर अफसोस जताते हुए कहा कि झारखंड में इस तरह की घटनाएं होना अफसोसजनक लेकिन यदि इसी तरह की घटनाएं बिहार में होती तो इसे दूसरे चश्मे से देखा जाता। इससे पूर्व भी यादव कई मुद्दे पर मीडिया को धैर्य रखने की नसीहत देते रहे हैं।
Next Story




