Archived

पलायन के खिलाफ संगीत सोम का निर्भय यात्रा कल, डीआईजी ने दी चेतावनी

Special Coverage news
16 Jun 2016 3:00 PM IST
पलायन के खिलाफ संगीत सोम का निर्भय यात्रा कल, डीआईजी ने दी चेतावनी
x
उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम ने कैराना से हिन्दू परिवारों के पलायन के खिलाफ मेरठ के सरधना से कैराना तक निर्भय यात्रा निकालने की घोषणा की है।

सोम ने बताया कि करीब 40 किलोमीटर की यह यात्रा पैदल की जाएगी। यात्रा सहारनपुर, देहरादून, हरिद्वार जिलों से होते हुए कैराना पहुंचेंगी। उनका कहना था कि यात्रा पलायन कर रहे लोगों में आत्मविश्वास पैदा करने के लिए निकाली जा रही है।

सोम पर 2013 में मुजफ्फरनगर में हुए भीषण दंगों भडकाने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया था। उनपर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) भी लगाया गया था।

कैराना के मामले को सबसे पहले स्थानीय सांसद हुकुम सिंह ने 346 परिवारों के पलायन करने का दावा करते हुए सूची जारी की थी। इसके बाद भाजपा ने इस मुद्दे को 12 और 13 जून को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उठाया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने इसपर चिंता जाहिर की थी। केन्द्र ने राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब कर ली थी और भाजपा ने 15 जून को अपना जांच दल भेजा था।
Next Story