
Archived
जन्मा अनोखा बच्चा, एक शरीर से जुड़े दो सिर, हाथ 4 और पैर 2
Special Coverage news
3 Jun 2016 3:00 PM IST

x
बिहार: बक्सर में एक महिला ने अजीबोगरीब बच्चे को जन्म दिया है। शहर के सदर अस्पताल में गुरुवार की धनसोई प्रखंड के गंगाढ़ी निवासी छोटक सिंह की पत्नी शिवराजो ने दो मुंहा बच्चे को जन्म दिया दोनों बच्चे अद्भुत हैं। दोनों कमर से साथ जुड़े हैं लेकिन सिर अलग-अलग है। इसमें एक लड़की और दूसरा लड़का है।
शिवराजो के पति छोटक सिंह के मुताबिक शिवराजो तीसरी बार मां बनी है इससे पहले उनकी पत्नी एक पुत्र और एक पुत्री को जन्म दे चुकी है जो कि सामान्य हैं। अस्पताल में जन्मे विचित्र दो मुंहा बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
हर कोई बच्चे को देखकर चकित है। प्रसव पीड़ा होने पर शिवराजो को बुधवार की रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिवराजो का प्रसव महिला चिकित्सक की देखरेख में सुरक्षित और सामान्य तरीके से हुआ। जच्चा बच्चा दोनों सलामत हैं लेकिन डॉक्टरो ने दोनों को पीएमसीएच पटना के लिए रेफर कर दिया है।
एक दूसरे से जुड़े जुड़वा बच्चों को कॉनज्वाइन ट्विंस कहते हैं। 2 लाख में से ऐसे एक बच्चे का जन्म होता है। ऐसे केस में दोनों बच्चे एक लिंग के होते हैं।
Next Story




