Begin typing your search...

चन्द्रभानु गुप्त स्मृति सम्मान-16 शिवपाल यादव को

चन्द्रभानु गुप्त स्मृति सम्मान-16 शिवपाल यादव को
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
लखनऊ

स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी व समाजवाद के प्रवर्तक चन्द्रभानु गुप्त की जयंती (14 जुलाई, 2016) के उपलक्ष्य में सेक्टर एल, अलीगंज, लखनऊ, स्थित सी बी गुप्त पार्क में सुबह 11 बजे) आयोजित भव्य समारोह में समाजवादी नेता व सपा प्रभारी शिवपाल सिंह यादव को चन्द्रभानु गुप्त स्मृति सम्मान-2016 से सम्मानित किया जायेगा।


चन्द्रभानु गुप्त जनसेवा संस्थान के अध्यक्ष रघुनन्दन सिंह (काका) के अनुसार साम्प्रदायिकता से सतत संघर्ष और लोकतांत्रिक समाजवाद के सशक्तिकरण के लिए शिवपाल सिंह यादव को यह सम्मान दिया जा रहा हैै। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के तीसरे मुख्यमंत्री रहे चन्द्रभानु ने साम्प्रदायिकता के घोर विरोधी थे और लोकतांत्रिक समाजवाद के प्रबल पैरोकार थे। उन्होंने 1934 में कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी एवं उत्तर प्रदेश सोशलिस्ट पार्टी के प्रथम महामंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति आचार्य नरेन्द्र देव व राममनोहर लोहिया जी ने की थी। इस अवसर पर महा-कर्मयोगी चन्द्रभानु गुप्त पुस्तक का विमोचन शिवपाल सिंह करेंगे।
Attachments area
Special Coverage News
Next Story