Begin typing your search...

योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जन समस्याओं का किया निस्तारण

भाजपा के जनसुविधा केन्द्र पर जन समस्याओं का निस्तारण

योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जन समस्याओं का किया निस्तारण
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
लखनऊ : आज सैकड़ो की संख्या में लोग भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निस्तारण के कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर से मिले। कैबिनेट मंत्री के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति और सहायक के रूप में आनंद पाण्डेय सुबह 11 बजे से जनता की समस्याओं के समाधान हेतु कार्यवाही सुनिश्चित कराने का कार्य किया।

सैकड़ों को संख्या में आए लोंगों की समस्याओं के निदान हेतु मंत्री ओमप्रकाश राजभर जी ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए।

रायबरेली जिले के सपा के पूर्व विधायक द्वारा गरीब परिवार के जमीन के हड़पने की साजिश की शिकायत पर प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राकेश त्रिवेदी ने एसपी को फोनवार्ता की। सहारनपुर जिले को निवासी जो वर्तमान में अम्बाला हरियाणा में रहते है स्थानीय एक सम्प्रदाय के लोगों द्वारा बार-बार उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

पिछली बार दबंगों ने उनकी खड़ी फसल कटवा ली थी। प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने तत्काल आयुक्त सहारनपुर से फोन पर वार्ता कर कारवाई करने को कहा।
Arun Mishra
Next Story
Share it