
Archived
अखिलेश के करीबी अतुल प्रधान की पत्नी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
Arun Mishra
19 April 2017 7:23 PM IST

x
मेरठ : सपा नेता और अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि सीमा प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने वाला था जिसे देखते हुए उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया।
अतुल प्रधान मेरठ की सरधना सीट से इस बार विधानसभा चुनाव भी लड़े थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें कि अतुल प्रधान अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं।
Next Story




