

x
रामपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद भी यूपी में अपराध पर लगाम नहीं लग पा रहा है। बीते दिनों सहारनपुर में हुई घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान का बयान सामने आया है।
सपा नेता आजम खान ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा भीम सेना बसपा का यूथ विंग है, सहारनपुर में उन्ही को पीटा और उन्ही पर मुकदमा कराया। अगर उनके साथ ऐसा हुआ है,तो सरकार को विचार करना चाहिए, धर्म-जाति का झगड़ा कराने पर सरकार को खामियाजा भुगतना होगा।
बता दें सहारनपुर की घटना के बाद भीम सेना रविवार से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। आज सुबह से ही लोग नीला झंडा लगाए संसद के बिल्कुल पास बड़ा संख्या में जंतर मंतर पर जुटने लगे। दोपहर होते-होते हजारों की संख्या में भीम सैनिक टोपी लगाए जंतर-मंतर पहुंच गए। सभी वहां प्रदर्शन कर रहे है।
Next Story