
Archived
बलिया में पुलिस और BJP कार्यकर्ता के बीच हिंसक झड़प, 1 की मौत
Special Coverage News
13 Aug 2016 2:00 PM IST

x
बलिया: नरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी अपने समर्थको एवं पार्टी कार्यकर्त्ताओं के साथ नरही थाना के सामने धरने पर बैठ गए थे। पुलिस ने धरनारत लोगों को हटाने के लिए बल प्रयोग किया तो पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने पहले लाठीचार्ज फिर फायरिंग कर दी। इसमें एक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
पुलिस ने टेढ़वा के मठिया गांव में एक घर से पांच गाय व दो बछिया को पकड़ने के साथ ही पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज करते हुए चंद्रमा यादव को गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने धरना कर रहे भाजपा विधायक से कई दौर में वार्ता की और उनसे थाने के सामने चल रहे धरने को समाप्त करने का अनुरोध किया लेकिन भाजपा विधायक नहीं माने। इसके बाद कल रात्रि 10 बजे पुलिस ने धरना कर रहे भाजपा समर्थकों को हटाने का प्रयास किया तो भाजपा समर्थक हिंसा पर उतारू हो गए और उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से 38 वर्षीय विनोद राय की मौत हो गई और दो दर्जन के करीब लोगों को भगदड़ और लाठीचार्ज में चोटें लगी हैं। देर रात तक जिला अस्पताल पर भाजपाइयों का जमावड़ा होता रहा।
पुलिस के अनुसार मऊ के सरायलखंसी थाना में अपराध संख्या 253/14/3/5ए/8 गोवध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इनके साथ बक्सर के रामनिवास यादव व पिंटू यादव, फैजाबाद के हबीब खां व भांवरकोल के राजेन्द्र यादव भी सह अभियुक्त हैं।
Next Story