Archived

भीम आर्मी के चन्द्र शेखर के समर्थन में उतरी कांग्रेस, 'इमरान मसूद बोले- कांग्रेस हर मजलूम के साथ'

Arun Mishra
8 Jun 2017 12:25 PM GMT
x
भीम आर्मी के लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ेगी और किसी के साथ किसी तरह की अनहोनी नही होने देंगे...?
सहारनपुर में हुए दंगो के माने जा रहे आरोपी और भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर को एसटीएफ के साथ मिलकर सहारनपुर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के डलहौजी से गिरफ्तार कर लिया ।है जिसके बाद सहारनपुर में हलचल से मच गई। जगह जगह सहारनपुर में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। वहीं, चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद से उसका परिवार बहुत ही सहमा हुआ है।

चंद्रशेखर का परिवार इस डर से कि चंद्रशेखर के साथ प्रशासन कोई अनहोनी ना कर दे वो उत्तरप्रेदश के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद से मिलने जा पहुंचे। जहां पर इमरान मसूद भी चंद्रशेखर के लिए खुल कर सामने आए और भीम आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेखर 'रावण' के बचाव में बोले। उन्होंने कहा कि एक सामाजिक संगठन है भीम आर्मी जिसका प्रदेश सरकार उत्पीड़न कर रही है।

कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा कि चंद्रशेखर अब केवल भीम आर्मी तक ही नही सीमित है अब वो नेता बन चुका है और में उसके साथ किसी भी तरह की अनहोनी नही होने दूंगा। प्रेस वार्ता के दौरान उनके साथ चन्द्रशेखर की माता और भाई के साथ साथ समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे। जिन्होंने इमरान से साथ देने की बात कही। इमरान मसूद ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा ने सरकार में आते ही दलितों का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि भीम आर्मी के लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ेगी और किसी के साथ किसी तरह की अनहोनी नही होने देंगे।इस तरह आज इमरान मसूद के खुल कर भीम आर्मी के पक्ष में आने से दलित मुस्लिम गठजोड़ की एक बार फिर पुरानी बैशाखी पर कांग्रेस की नज़र गड़ गई है। ये गठजोड़ बसपा के समीकरणों को गड़बड़ा सकता है।

भीम आर्मी के प्रमुख चन्द्र शेखर गिरफ्तार


वहीं, इमरान मसूद ने न्याय पालिका पर विश्वास जताते हुए कहा कि हक की लड़ाई कानूनी ढंग से लड़ी जाएगी। हम किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं।इमरान मसूद ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए ये भी जहा कि पुलिस एकतरफा करवाई कर रही है। चन्द्र शेखर दलित हैं जिसका उसे आज ये फल मिल रहा है कि उस पर 12000 का इनाम रखा गया है।वहीं सड़क दूधली कांड में सांसद और उनके भाई के वारंट निकालकर पुलिस ने सिर्फ खाना-पूर्ति की है।


जब चंद्रशेखर पर इनाम रखा गया जिसने कुछ भी नही किया तो दूधली कांड के आरोपियों पर कोई इनाम क्यों नही। चन्द्र शेखर की माँ और भाई को विश्वास दिलाते हुए इमरान ने चेतावनी भरे लफ्जों में कहा कि अगर पुलिस ने चंद्रशेखर के साथ मारपीट की तो ठीक नहीं होगा।
रिपोर्ट : राहुल पटेल
Next Story