
Archived
यूपी : बारात में आए आतिशबाज की लाठी डंडो से पीट-पीट कर हत्या
Arun Mishra
23 May 2017 2:00 PM IST

x
डायल 100 को ग्रामीणों ने किया फोन लेकिन करीब तीन घंटे लेट पहुंची पुलिस
फतेहपुर : हुसेनगंज थाने के रसूलपुर गांव में आई बारात में आतिशबाज की लाठी डंडो से पीट पीट कर हत्या कर दी गई। बारात शिव बक्स का पुरवा मजरे भदबा थाना मलवां से हुसेनगंज थाने के रसूलपुर थाना हुसैनगंज निवासी अर्जुन लोधी के यहाँ आई थी। बारात आने के बाद जब बारात लड़की के दरवाजे को जाने लगी तभी किसी बात को लेकर बारातियों व मेजवानों में झगड़ा हो गया। दोनों तरफ के झगड़े के बीच आतिशबाज फंस गया। लोगों ने बुरी तरह से लाठी डंडो से उसे मारना शुरू किया जिसमें उसकी जान चली गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। और पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतक बिरेन्द्र पुत्र मेवालाल निवासी सुधवा थाना थरियांव का निवासी है। किसी वजह से वह अपने दादा के गांव शिवबक्स में रहता था। वहीं से वह आतिशबाजी का काम करता था। मृतक बिरेन्द्र अपने पीछे 4 बच्चे छोड़ गया है। वहीं, पुलिस का कहना है की जाँच हो रही है जाँच में जो व्यक्ति दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी।
रिपोर्ट : नितिन अग्रहरि
Next Story