Begin typing your search...

बीजेपी नेता ब्रजपाल तेवतिया पर जानलेवा हमला, 40 से ज्यादा गोलियां मारी

बीजेपी नेता ब्रजपाल तेवतिया पर जानलेवा हमला, 40 से ज्यादा गोलियां मारी
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

गाज़ियाबाद

बीजेपी के वरिष्ठ नेता ब्रजपाल तेवतिया और उनके साथ स्कोर्पियों में सवार छह लोगों पर अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुर फायरिंग करके हमला किया। दो कारों में सवार बदमाशों ने भाजपा नेता की कार को घेर कर अंधाधुध फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद में बदमाश मौके से फरार हो गए। इस हमले में भाजपा नेता, गनर समेत छह लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को गाजियाबाद के सर्वोदय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें फोर्टिस अस्पताल नोएडा के लिए रेफर कर दिया।

उधर, घटना के बाद में पुलिस ने सारे इलाके को सील कर दिया है। घटनास्थल के आसपास के इलाके में काम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया अपने गनर इन्द्रपाल और चार अन्य लोगों के साथ में मुरादनगर के रावली रोड़ पर देऱ शाम कहीं जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तभी फॉच्र्यूनर कार में सवार होकर आए बदमाशों ने कार पर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी।



एके 47 जैसे असलहे से की गई फायरिंग

पुलिस सूत्रों की मानें तो बदमाशों ने एके 47 या उसके जैसे आधुनिक असलहे का इस्तेमाल भाजपा नेता को मारने के लिए किया है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्कोर्पियो की विंड स्कीन पर 28 गोली लगी हुई है। तो बोनट पर पांच से अधिक गोली लगी हुई है।

बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने एके 47 को बरामद कर लिया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटना को देखते हुए गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए है।



रैकी के बाद में दिया गया अंजाम

सूत्रों की मानें तो भाजपा नेता पर हमला करने वाले बदमाशों ने पूरी रैकी के बाद में वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार ब्रजपाल तेवतिया दोपहर के समय भाजपा के विशाल प्रदर्शन में मौजूद थे। बदमाशों को पूरा अंदाजा था कि वो कहां और किस काम से जा रहे थे।

2012 में लड़ चुके है विधानसभा चुनाव

ब्रजपाल तेवतिया गाजियाबाद जनपद की मुरादनगर विधानसभा से 2012 में चुनाव लड़ चुके है। इस बार भी मुरादनगर विधानसभा के लिए दावेदारी जताई जा रही थी। इसी के चलते वो अपने क्षेत्र में लोगों के साथ बैठक करने के लिए गए हुए थे।


एसएसपी का कहना

एसएसपी गाजियाबाद के एस एमानुल ने बताया कि मुरादनगर और आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। एसआरएम यूनिवसिटी के पास में बदमाशों की लोकेशन ट्रेस की गई है। आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।


Special Coverage News
Next Story