
गाजियाबाद: बीजेपी नेता गजेन्द्र भाटी को साथी समेत मारी गोली, गज्जी की मौत एक अस्पताल में भर्ती
गाजियाबाद: खोड़ा कॉलोनी मकनपुर मंडल बीजेपी नेता हिस्ट्रीशीटर गजेन्द्र भाटी उर्फ़ गज्जी को गोली मारी. गजेन्द्र भाटी के साथी बलबीर चौहान को भी गोली लगी. गजेन्द्र भाटी की मौके पर मौत और बलवीर की हालत गम्भीर.
खोड़ा कॉलोनी मकनपुर मंडल के बीजेपी नेता बलवीर चौहान और भाजपा नेता हिस्ट्रीशीटर गजेंद्र भाटी के हमलावर ने मारी गोली. गोली मारकर हमलावर मौके से फरार, पुलिस मौके पर पहुंची . एक को लाल बहादुर शास्त्री तो एक मेक्स अस्पताल ले जाया गया. जहां गजेंद्र भाटी की मौत हो गई तो बलबीर की हालत भी गम्भीर बताई गई है.गजेन्द्र को चार गोली लगी. भाजपा नेता को मारने आये थे हमलावर लेकिन पीछे बैठे बलबीर को भी लगी गोली.
गजेन्द्र भाटी हिस्ट्रीशीटर है. खोड़ा नगर पालिका के चैयरमेन के चुनाव मे जोर शोर से लगा था. इस घटना की अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है कि हमलावर कौन थे और क्यों गोली मारी गई.




