
Archived
गाज़ियाबाद: जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल इंदिरापुरम में दो दिवसीय अन्तरविद्यालयी प्रतियोगिता 'स्पार्कल 2017 ' का हुआ शुभारम्भ
Alok Mishra
18 Aug 2017 5:47 PM IST

x
Ghaziabad: The launch of 'Sparkle 2017', a two-day interdisciplinary competition at JKG International School, Indirapuram.
गाज़ियाबाद : आज दिनांक 18 अगस्त 2017 को जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल इंदिरापुरम में दो दिवसीय अन्तरविद्यालयी प्रतियोगिता 'स्पार्कल 2017 ' का आरम्भ हुआ , जिसमे गाज़ियाबाद के लगभग बीस स्कूलों ने प्रतिभाग किया . इस आयोजन के प्रथम दिन होने वाली 10 विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगभग 500 छात्रों ने भाग लिया .
कार्यक्रम का शुभारम्भ जेकेजी इंटरनैशनल स्कूल के चेयरमैन जे.के.गौड़, निदेशक वरुण गौड़ ,प्रधानाचार्य निधि गौड़ ,मैनेजर यशी बाला ,विजय नगर की प्रधानाचार्य अंजू गौड़ तथा अन्य आमंत्रित गणमान्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया . इसके बाद स्वागत नृत्य में जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने शिव स्तुति की सुन्दर प्रस्तुति दी . स्कूल के मुख्य छात्र -छात्राओं ने अपने -अपने भाषण के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया .
जेकेजी इंटरनैशनल स्कूल की प्रधानाचार्य निधि गौड़ ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया . और उन्होंने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों के चहुंमुखी विकास के लिए सहायक और जरुरी है . उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रोत्साहित किया .
इस कार्यक्रम में आये विभिन्न स्कूलों के छात्र -छात्राओं ने विभिन्न नाटकों के जरिये लोगो को देशभक्ति ,सौहार्द ,एकता ,प्रेम और समाज में शांति का सन्देश दिया .
इस कार्यक्रम के पहले दिन आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में निर्णायकों की भूमिका में रंजीता ,नलिनी ,कविता शर्मा ,आकांक्षा ,संगीता पाठक ,जतिंदर कौर,सारिका ,शशि रावत ,नीलम त्यागी ,अनीता ,लताशा ,जया गुप्ता ,श्रुति माथुर एवं सुनील आदि मौजूद रहे .
Next Story




