
Archived
गाज़ियाबाद : टीएनएम क्रिकेट टीम ने नेपाल गर्ल्स क्रिकेट टीम को 107 रन से हराया
Alok Mishra
16 Aug 2017 9:16 PM IST

x
आज के दौर में अगर हम खेल की बात करे तो क्रिकेट ऐसा खेल है , जो सबकी मनपसंद है . छोटे बड़े सब ही क्रिकेट के दीवाने है .
गाज़ियाबाद : आज के दौर में अगर हम खेल की बात करे तो क्रिकेट ऐसा खेल है , जो सबकी मनपसंद है . छोटे बड़े सब ही क्रिकेट के दीवाने है .
गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम में टीएनएम क्रिकेट अकादमी में चल रहे ट्रेनिंग सेशन में हुए मैच में टीएनएम की टीम विजयी रही .टीएनएम की टीम ने नेपाल से आयी गर्ल्स क्रिकेट टीम को प्रैक्टिस मैच में 107 रन से हराया .
टीएनएम क्रिकेट टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और ओपनिंग के लिए मैदान में उतरे आराध्य यादव ने 75 बॉल में शतक लगा कर नाबाद रहे .वहीं दूसरे छोर से वेंकटेश ने बल्लेबाजी करते हुए 47 बॉल में 64 रन बनाये .विशाल ठाकुर ने 33 बॉल खेलकर 39 रन बनाये वहीं कीर्ति वर्धन ने 4 बॉल खेलकर 7 रन बनाये .
नेपाल से आयी टीम की तरफ से सुमन ख़ातिवाड़ा ने 5 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए ,वहीं आरती दीवाड़ी ने 6 ओवर में 40 रन देकर एक विकेट लिया . अनुश्री ने दो ओवर में 17 रन देकर दो विकेट गिराए . वहीं नेरी थापा 5 ओवर में 36 रन देकर जिसमे एक मेडन ओवर और एक विकेट के साथ एक को रनआउट भी किया .
टीएनएम ने 30 ओवर के मैच में 238 रन का लक्ष्य दिया . जिसका पीछा करते हुए टीम नेपाल 26 ओवर में अपने 10 विकेट गँवा कर 131 रन पर ही सिमट गयी .
जिसमे वेन्सी ने 38 बॉल खेलकर 36 रन बनाये . नेरी थापा ने 24 बॉल में 26 रन बनाये . वहीं रुबीना छेत्री ने 15 बॉल खेलकर 13 रन का योगदान दिया ,वहीं आरती ने 17 बॉल खेलकर 14 रन बनाये .और सुमन ने अपने बल्ले से 6 बॉल खेलकर 2 रन ही बना पाए .
टीएनएम की टीम ने बॉलिंग करते हुए अजय सिंह ने 4 ओवर में 11 रन देकर 1 विकेट लिया ,वहीं तनीषा ने 3 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया .अंचित यादव ने 3 ओवर में 8 रन देकर 1 विकेट लिया . तुष्य ने 3 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट लिया वहीं तनय ने 3 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट लिया . दिशांत ने 3 ओवर में 11 रन देकर 1 विकेट लिया .इसके साथ ही अधिकांश भरद्वाज ने 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिए और दो को रनआउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया .
इस मैच में आराध्य यादव ने 75 बॉल में शतक लगाकर मेन ऑफ़ दा मैच का ख़िताब अपने नाम किया .वहीं इसी श्रंखला में आरती बिदारी ने 14 रन देके 2 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ़ दा मैच का खिताब अपने नाम किया .
Next Story




