Archived

हमारी सरकार व्यापारियों का समुचित रखेगी ध्यान - सुनील शर्मा

Vikas Kumar
5 April 2017 7:30 PM IST
हमारी सरकार व्यापारियों का समुचित रखेगी ध्यान - सुनील शर्मा
x
गाजियाबाद : यूपी में मिले प्रचंड बहुमत से जीती बीजेपी पार्टी के विधायकों का उनके विधानसभा क्षेत्र में उनके समर्थकों द्वारा स्वागत समारोह आयोजन किये जा रहे है। इसी क्रम में गाज़ियाबाद के साहिबाबाद से जीते विधायक सुनील शर्मा का इंदिरापुरम के आदित्य मॉल में आदित्य ट्रेडर्स एसोशिएशन द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे विधायक सुनील शर्मा ने पहुंच कर अपने समर्थकों की होसलाफजाई की।

सुनील शर्मा ने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, हमारी सरकार व्यापारियों का समुचित ध्यान रखेगी और व्यापारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब बीजेपी सरकार की होगी। व्यापारी अब कानून के तहत अपना व्यापार कर सकेंगे और सरकार द्वारा वे सभी कार्य किये जायेगे जो व्यापारियों के हित में होंगे।





स्वागत समारोह में अशोक आनंद वर्मा, मोहन प्रसाद जौहरी, ऋषि सिंह, बी• डी• शर्मा, मयंक अग्रवाल, राहुल चंद्रा, राजीव वर्मा, अमर कुमार, संदीप विज, वरुण वर्मा, अमित कुमार, उमेश कुमार, यतीन कुमार, गोरव गुप्ता, संजय सिंह, परमजीत सिंह और बहुत सारे लोग उपस्थित थे।

Next Story