Archived

कनावनी गांव में बुजुर्ग महिला की मौत

Special Coverage News
29 July 2017 7:48 PM IST
कनावनी गांव में बुजुर्ग महिला की मौत
x

गाजियाबाद : आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे है जो आप कहानीओं में सुने होंगे। कहते है की जिसका कोई नहीं होता उसका भगवान होता है, वैसे ही इस कहानी में कहते है। आज आपको हकीकत बताने जा रहे है।

ये घटना गाजियाबाद जिला के इंद्रापुरम थाना के कनावनी गांव का है। जहां एक बुजुर्ग महिला पिछले 7 .8 महीने से कनावनी गांव में किराये के मकान में अकेले ही रहती थी। मूल रूप से महिला बंगाल की रहने वाली थी। वह अपने परिवार के लोगों से 1000 km दूर अकेले रहती थी।

उस महिला का निधन हो गया बताया जा रहा है की उसका यहां पे कोई नहीं था। मकान मालिक के कहने के मुताबिक उस महिला को तेज बुखार आने के कारण मौत हो गई है हालांकि मकान मालिक ने ही पुलिस को सुचना दी और प्रसासन मौके पर पहुंच कर डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उस महिला का नाम कोपाई मुखोपाध्याया बताया जा रहा है। उसका पता बेलतला, ऑफ जगरानी समिति के बगल में, ग्रश्यामनगर, नार्थ 24 परगना, वेस्ट बंगाल-743127 है। ये उसके पास से एक आधार कार्ड से मालुम चल पाया है।

हालांकि अभी मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

रिपोर्टर - (राम अवध भगत)

Next Story