
Archived
घर से भागे प्रेमी युगल को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,लड़की को भेजा नारी निकेतन
Special Coverage News
23 July 2017 6:43 PM IST

x
घर से भागे प्रेमी युगल को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गाज़ियाबाद : गाज़ियाबाद के कनावनी गाँव से चार दिन पहले घर से भागने वाले जोड़े को कनावनी पुलिस चौकी की टीम जिसका नेतृत्व विनीत कुमार कर रहे थे ,ने लड़की वालो की सूचना पर छिजारसी गाँव के नजदीक गिरफ्तार कर लिया .
मामला कनावनी गाँव का है ,कनावनी गाँव में रुखसार (काल्पनिक नाम ) जो अपने परिवार के साथ कनावनी गाँव में रहती थी .लड़की मूलरूप से बुलंदशहर की रहने वाली है .लड़की का अपने ही पड़ोस में रहने वाले संदीप के साथ प्रेम सम्बन्ध हो गया , लड़का भी मूलरूप से जिला बुलंदशहर का रहने वाला है .
जब दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो दोनों घर से भाग निकले और चार दिन बाद पकड़े गए .
पुलिस ने लड़के का चालान कर जेल भेज दिया है और लड़की को नारी- निकेतन भेज गया है . पुलिस वालो के मुताबिक लड़की अभी नाबालिग है .
रिपोर्टर : रामअवध भगत
Next Story




