
गाजियाबाद में आज़ादी का अनूठा जश्न, पेड़ बने तिरंगा तो पत्रकार बने बाग़बान

जब देश भर में मंगलवार को आज़ादी के 70 वर्ष पूरा होने का जश्न मनाया जा रहा था, ग़ाजि़याबाद के कुछ नामचीन पत्रकारों, प्रतिष्ठित निवासियों और स्थानीय लोगों ने एक अनूठा प्रयोग किया। अपने-अपने अपार्टमेंट, सोसायटी और क्षेत्रों में झंडारोहण के बाद दिन के करीब ढाई बजे कड़ी धूप में भारी संख्या में एकत्रित होकर लोगों ने सौ से ज्यादा पौधे सड़क के बीच डिवाइडर पर लगाए और प्रकृति को बचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और दूसरे प्रशासनिक अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन स्वतंत्रता दिवस की आधिकारिक व्यस्तता के चलते वे इसमें शामिल नहीं हो सके। हालांकि क्षेत्र के सम्मानित जनों में इंदिरापुरम रामलीला कमेटी के अध्यक्ष खान साहब, वरदान सोसायटी के अध्यक्ष माहेश्वरी मुरारी, समाजसेवी आशुतोष झा और अभय खण्ड-3 के सम्मानित नागरिक आरके गुप्ता, शाहजी, निखिल, बबलू मिश्र, दुबेजी इत्यादि शामिल थे। कार्यक्रम का संयोजन समाजसेवी आर.के. सिंह ने किया था।




