
Archived
OMG...मालिक के 66,000 रुपए खा गई 'भूखी' बकरी, जानिए- फिर मालिक ने क्या किया..?
Arun Mishra
7 Jun 2017 12:57 PM IST

x
hungry-goat-chews-up-owners-rs-66000
कानपुर में एक बकरी ने ऐसा कारनामा किया है, जिसके बारे जिसने भी सुना उसे यकीन नहीं हुआ। दरअसल, कन्नौज के सीतापुर में रहने वाले एक सर्वेश नाम के किसान ने बताया है कि उसकी बकरी ने उसके 66 हजार रुपए खा डाले। सर्वेश ने जानकारी दी कि उसकी बकरी को कागज खाने का शौक है। सर्वेश ने बताया कि ये बकरी उसके बच्चे की तरह है, ऐसे इसे क्या सजा दूं।
जानकारी के मुताबिक, इस सर्वेश ने अपनी पेंट की जेब में 66 हजार रुपए रखे थे। ये सभी नोट 2000 के थे। सर्वेश ने बताया कि उसके घर का काम चल रहा है और इन पैसों से वो ईंट लाने वाला था। ईंट लाने से पहले वो नहाने के लिए गया। वापस लौटकर जो उसने देखा उसे देखते ही उसके होश उड़ गए। बड़ी मुश्किल से उसने किसी तरह दो नोट बचाए। 33 नोटों में से वह सिर्फ 2 नोट बचाने में कामयाब हुए, 31 नोट बर्बाद हो चुके थे।
सर्वेश के एक पड़ोसी ने बकरी को अपराधी बताते हुए पुलिस को सौंपने की सलाह दी। हालांकि, सर्वेश और उनकी पत्नी ने कहा, 'हम अपने पालतू जानवर के प्रति क्रूर नहीं हो सकते, वह हमारी अपनी संतान जैसी है।' घटना के बाद से सर्वेश के घर लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। लोग उसकी बकरी को एक नजर देखना चाहते हैं। सर्वेश ने बताया कि लोग आकर उसकी बकरी के साथ सेल्फी ले रहे हैं।
Next Story