
Archived
कासगंज में बस लूट काण्ड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई रकम बरामद
शिव कुमार मिश्र
19 May 2017 4:59 PM IST

x
एएसपी ने किया खुलासा
कासगंज: 17 मई की रात समय 02:30 बजे थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नमैनी भूड़ पर अज्ञात बदमाशों द्वारा बारात की बस को घेर कर बरातियों से 14 हजार रूपये लूट लिए गये थे. जिसकी घटना का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली कासगंज में किया. घटना को लेकर थाना कोटवाली कासगंज पर अपराध संख्या- 346/17 धारा- 392 आईपीसी में पंजीकृत किया गयी.
घटना का खुलासा करते हुए एएसपी कासगंज ने बताया कि थाना कासगंज पुलिस ने बस लूट घटना का सफल खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान उक्त घटना को अंजाम देने वाले 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से लूटे गए रुपयों में से 4 हजार रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त 2 तमंचा, 4 कारतूस व 1 खोखा कारतूस बरामद किये गये. इस घटना में शामिल तीसरा आरोपी भाग जाने में सफल हुआ है जिसकी गिरफ्तारी शीघ्र ही की जाएगी.
Next Story




