
Archived
सहावर पुलिस ने दबोचा वाहन चोर गैंग ,3 वाहन चोर ईको व सेन्ट्रो कार एवं 1 मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार
शिव कुमार मिश्र
28 Aug 2017 3:55 PM IST

x
Police arrested vehicle theft, including thieves gang, 3 vehicle con echo and centro car and 1 motorcycle
कासगंज : पुलिस अधीक्षक कासगंज सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 27 अगस्त को सहावर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 3 वाहन चोरों को 2 कार एवं 1 मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया गया।
27 अगस्त को शाम के समय थानाध्यक्ष सहावर सन्तोष कुमार मय पुलिस टीम के कस्बा सहावर में ब्लाक के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चैकिंग में व्यस्त थे। तभी गुप्त सूत्रों के माध्यम से सूचना प्राप्त मिली कि वाहन चोरी का कार्य करने वाले कुछ लोग चोरी के वाहनों सहित चांडी नहर पुल के पास रेलवे फाटक पर खड़े है।
उक्त सूचनानुसार थानाध्यक्ष ने पुलिस के साथ मौके पर दविश देकर साहस का परिचय देते हुए अभियुक्तगण दिलशाद पुत्र रफीक निवासी मोहनपुर थाना सहावर जनपद कासगंज, नसीम पुत्र मुशीर निवासी बडागाॅव कोटरा थाना सहावर जनपद कासगंज, अफरोज पुत्र नसीरउल्ला खां निवासी मौ0 चौधरी पास को गिरफ्तार किया.
Next Story




