
Archived
कासगंज : सर्विलांस टीम एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से जहरखुरानी गैंग द्वारा की गई लूट का पर्दाफ़ाश
Arun Mishra
12 April 2017 11:50 AM IST

x
कासगंज : जनपद कासगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सर्विलांस टीम एवं थाना पटियाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से जहरखुरानी गैंग द्वारा की गई लूट का पर्दाफ़ाश किया है। दरअसल, दिनांक 05.04.17 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ट्रक नंo यूपी 84 टी 5454 के चालक अमित एवं जीतेन्द्र को समोसा एवं कोल्ड ड्रिंक में नशीली बस्तु देकर वेहोश कर 68500/- रुपये व 02 मोबाइल फ़ोन लूट कर ले जाने के संबंध में थाना पटियाली पर अपराध संख्या 121/17 धारा 328.380 भादवि थाना पटियाली पर पंजीकृत किया गया।
युक्त पर कार्यवाही करते हुए जगह-जगह पतारसी-सुरागरसी सुरु कर दी गयी। दिनांक 10.04.17 को मुखवीर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह एव सर्विलांस प्रभारी श्री महेश चौधरी मय हमराहीगण के समय करीब 22.30 बजे जैथरा रोड पर मझोला मोड के पास से शातिर अभियुक्तों 1. राकेश उर्फ बबलू पुत्र जगदीश निवासी मझौला थाना पटियाली जनपद कासगंज, 2. मौ0 यासीन पुत्र मौ0 उमर निवासी मौ0 मंसूर क़स्बा व थाना गंजडुंडवारा जनपद कासगंज को मय लूट के 6500/- रुपये नकद तथा 1 मोटरसाइकिल अपाचे रंग सफेद व 1 तमंचा 315 बोर व 205 ग्राम चरस के साथ गिरफ़्तार किया गया।
अभियुक्तों ने पूछताछ पर थाना बागवाला व कोतवाली देहात जनपद एटा छेत्र में जहरखुरानी की बारदातों को कबूल किया है। इनका एक साथी रहीश पुत्र नेकसू नि0 मौ0 खैरू निकट लालकुआ कस्बा व थाना गंजडुंडवारा कासगंज से भागने में सफल रहा।
Next Story




