Begin typing your search...
बीजेपी यूपी में कानून व्यबस्था पर बोलने से पहले जाने कि इन प्रदेशों में किसकी सरकार है - सपा

लखनऊ
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा और दूसरे विपक्षी दल उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की समस्या को बेवजह तूल देने का काम करते हैं। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की त्वरित कार्यवाहियों की वजह से जहाँ कही भी आवश्यक हुआ वहाँ तत्काल नियंत्रण भी हो जाता है। लेकिन जिन्हें समाजवादी सरकार से चिढ़ है उन्हें रस्सी को भी संाप बताने में संकोच नही होता है। केन्द्र की भाजपा सरकार को भाजपा शासित राज्यों में घट रही अपराधिक घटनाओं पर ध्यान देने की जरुरत नही महसूस होती है वह सिर्फ दूसरों को ही नसीहत देने का परउपदेश चरितार्थ करते हैं।
उत्तर प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बड़ी तत्परता के साथ कार्यवाही करते हैं। नतीजतन छोटी सी ंिचंगारी को भीषण अग्निकांड में बदलने वालों की मंशा पूरी नही हो पाती है। यह बात तो सभी जानते है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की हरचन्द कोशिशें विपक्ष की ओर से समाजवादी सरकार बनने के पहले दिन से ही हो रही है। कभी आपसी रंजिश तो कभी गैंगवार की घटनाओें को भी कानून व्यवस्था से जोड़ना साजिश का ही हिस्सा है। उनकी इन कोशिशों के मद्देनजर ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव वर्ष को 'साजिश वर्ष' करार दिया है।
भाजपा शासित राज्य गुजरात के बनासकांठा के एक गांव में उत्पीड़न के शिकार 27 गांव वालो ने मजबूरन अपने घर छोड़ दिये। ऊना की घटना तो बहुत ही शर्मनाक थी जहाँ दलित युवको की बेरहमी से पिटाई की गई। हरियाणा में दलित मासूम बच्चे को जिंदा जला दिया गया। मध्य प्रदेश में अपराध के आंकड़े बढ़ रहे हैं। राजस्थान में तो सामंती प्रशासन के चलते गरीब और कमजोर वर्ग के लोगो की जिंदगी दूभर है। गौरक्षा के नाम पर भी भाजपाई कानून अपने हाथ में ले रहे हैं। जहरीले बोलों से उत्तर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की भी कोशिशें होती है।
उत्तर प्रदेश में कानून का राज है जिसके चलते अपराधियों को मनमानी करने की छूट नही मिल सकती है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सांप्रदायिकता और जातीयता के बल पर प्रदेश में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वालो को सख्त सजा देने का निर्देश दिया है। केन्द्र सरकार में डेढ़ दर्जन मंत्री और लोकसभा में भाजपा के 73 सांसद है लेकिन इन्होंने कभी प्रदेश के विकास में रुचि नही दिखाई। समाजवादी सरकार ने अपने संसाधनों से ही जनहित की तमाम योजनांए लागू की है। केन्द्र सौतेला व्यवहार करता है। भाजपा और दूसरे विपक्षी सिर्फ उत्तर प्रदेश को बदनाम करने में लगे रहते हैं। इनको प्रदेश की जनता माफ नही करने वाली है।
Next Story