Archived

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने भाजपा मुख्यालय पर जन समस्याओं का किया निस्तारण

Special Coverage News
15 July 2017 6:00 PM IST
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने भाजपा मुख्यालय पर जन समस्याओं का किया निस्तारण
x

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जन समस्याओं के निस्तारण के लिए कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी उपस्थित रहे। 16 जुलाई को कैबिनेट मंत्री चेतन चैहान जन सहयोग केन्द्र पर उपस्थित रहेंगे।

पत्रकारों के सवालों का जबाव देते हुए कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया कि पूरे प्रदेश के समस्त जिलों के लोग अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर जनसहयोग केन्द्र पर निराकरण के लिए आते हैं जिसमें प्रमुख रूप से जमीन विवाद, आर्थिक विपन्नता के कारण ईलाज हेतु, छात्र-छात्राओं के एडमिशन के लिए एवं पारिवारिक झगड़े प्रमुख है, सम्बन्धित अधिकारियों को समस्या के उचित समाधान हेतु निर्देशित किया जाता है।

उन्होंने कहा हमारी सरकार एवं संगठन का प्रयास है कि जनता की अधिकतर समस्याएं थाना एवं तहसीलों में सुलझ जाये, जिससे प्रदेश की राजधानी में अनावश्यक जमावड़ा न हो। प्रदेश की जनता में योगी जी के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार एवं भाजपा संगठन पर अटूट विश्वास है।

श्री चौधरी ने सुबह 11 बजे से 01 बजे तक जनसमस्याओं का निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 16 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री चेतन चैहान जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा एवं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Next Story