मुख्तार अंसारी ने की अमरनाथ यात्रा हमले की कड़ी निंदा
Mukhtar Ansari condemns the Amarnath yatra attack

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी के विधायक मुख़्तार अंसारी ने विधानसभा सत्र के दौरान अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले कड़ी निंदा की। मुख़्तार बोले जितना सम्मान हज यात्रा का हो उतना ही सम्मान मानसरोवर और अमरनाथ यात्रा का भी होना चाहिए। मुख़्तार ने आज विधानसभा की कार्यवाही में भाग लिया। इसी दौरान उन्होंने ये बात कही।
मुख़्तार अंसारी ने कहा कि देश में इबादत और पूजा करने वाले लोग भी सुरक्षित नहीं हैं। आखिर हमारे देश को ऐसे आतंकवाद से कब निजात मिलेगी। सिर्फ निंदा करने से कुछ नही होगा मोदी जी किसी भी हाल में रुकना चाहिये ऐसी घटनाओं को। केैलाश मानसरोवर जाने से चीन ने रोक दिया था और अब अमरनाथ जाने वालों के ऊपर हमला किया जा रहा है जहाँ बीजेपी की सरकार के होते हुए ऐसा हुआ है सवालिया निशान है बीजेपी सरकार पर् की वो एक धार्मिक यात्रा नही करा सकती तो उसे इस्तीफा दे देना चाहिए।
मुखतार बोले कि अमरनाथ यात्रा पर हमला बहुत ही अफ़सोसजनक है। अमरनाथ यात्रा हिंदू मुस्लिम एकता की प्रतीक है। ये हमला इंसानियत पर हमला है इसकी जितनी भी मज़म्मत हो उतनी कम है, शर्म करो हमला करने वालों और अगर हमला करने वाले लोगों को सरकार मार नही पा रही है तो यह उसकी बड़ी कमज़ोरी है। ऐसे लोगों को जान के बदले जान वाली पॉलिसी अपनानी चाहिए अन्यथा लोग धार्मिक यात्रा करने से डरेंगे। हमारे लिए जितना हजयात्रा एक आस्था और धार्मिक है उतनी ही मानसरोवर और अमरनाथ यात्रा भी सम्मान जनक माना जाना चाहिए।
बता दें कि देर रात आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा से वापस आ रही बस पर अंधाधुंध फायरिंग कर सात श्रद्धालुओं की असमय मौत हो गई, और कई गम्भीर घायल है। इस घटना से पूरा देश स्तब्ध है।