- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
बुक्कल नवाब का ऐलान 15 करोड़ राम मन्दिर के लिए दिए दान, पर एक शर्त !
शिव कुमार मिश्र
15 May 2017 3:10 AM GMT
x
नवाब ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का भी समर्थन किया
अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर एक बड़ा ऐलान समाजवादी पार्टी से विधान परिषद सदस्य की ओर से किया गया है। एसपी नेता बुक्कल नवाब ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में 15 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।
बुक्कुल नवाब रविवार को राजधानी में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि जब उन्हें अपनी जमीन का मुआवजा मिलेगा तो वह उसमें से 15 करोड़ रुपये अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए दान कर देंगे। नवाब ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का भी समर्थन किया।
नवाब ने कहा, 'भगवान राम का मंदिर हर हाल में अयोध्या में बनना चाहिए। भगवान राम अयोध्या में पैदा हुए थे, ऐसे में उनका मंदिर अयोध्या में ही बनना चाहिए। वह पहले ही कह चुके हैं भगवान राम का मंदिर बनने के बाद वह उनका मुकुट पहनाएंगे। साथ ही 10 लाख रुपये भी देंगे। यह 10 लाख रुपये और मुकुट 15 करोड़ रुपये से अलग होगा।'
बुक्कल ने बताया, 'अभी उन्हें सरकार से करीब 30 करोड़ रुपये का मुआवजा मिलना है। इस जमीन का इस्तेमाल सरकार ने गोमती रिवरफ्रंट बनाने में किया है। लेकिन अभी तक सरकार ने जमीन का मुआवजा नहीं दिया है। जैसे ही सरकार से जमीन का मुआवजा मिलता है वह इस रकम में से 50 प्रतिशत रकम राम मंदिर के निर्माण के लिए दान कर देंगे।'
आपको बता दें कि बुक्कल नवाब के खिलाफ मुआवजा की जाँच चल रही है. इस बयान का मतलब क्या जाँच से बचने का तरीका तो नहीं है.
Next Story