
Archived
अमित जानी को आनंद हॉस्पिटल मेरठ में किया शिफ्ट , हालत गंभीर
शिव कुमार मिश्र
29 Aug 2017 9:56 AM IST

x
Amit jani shifted to Anand Hospital Meerut, condition critical
अमित जानी की हालात गंभीर बनी हुई. अमित जानी को अब मथुरा से मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जा रहा है. फेफड़े में खून जमने से अभी वो गंभीर स्थिति में है.फिलहाल हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.
अमित जानी को देखने सपा नेता शिवपाल सिंह यादव भी नयति हॉस्पिटल मथुरा पहुंचे. अमित जानी के सेहत का जायजा लिया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मनोकामना की.
उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के व् शिवपाल सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी का हुआ सड़क हादसा. मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसे. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा टायर के ब्रस्ट होने से हुआ. अब तक यह जानकारी हासिल हुई है कि अमित जानी सुरक्षित है लेकिन चोटे गंभीर आई है. इस सड़क हादसे में अमित जानी के एक सुरक्षकर्मी की मौत हो गई है और 2 लोगों का उपचार चल रहा है. अमित जानी के करीबी राधेश्याम गुप्ता ने बताया की वह बहुत चिंतित है और उनके चाहने वाले अस्पताल की ओर पहुँच रहे है उन्हें फ़िलहाल मथुरा के नियति अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस सड़क हादसे को कई रूप से देखा जा रहा है ज्ञात हो की अमित जानी अपने तेज़ तर्रार भाषणों और हिदुत्व के लिए पहचाने जाते है. लखनऊ में मायावती की मूर्ति तोड़ने की घटना को या ओवैसी के ख़िलाफ़ बयानबाजी. ऐसे कई मामलो में अमित जानी मिडिया की सुर्खिया बन चुके है. वह आज बिग बॉस के ऑडीशन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे. बहरहाल यह हादसा था या साजिश ? इसकी जाँच उत्तर प्रदेश पुलिस कर रही है.
Next Story




