
Archived
नोएडा विधायक पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात
Arun Mishra
12 April 2017 6:37 PM IST

x
नोएडा में प्राईवेट स्कूलों और अभिभावकों के बीच फीस वृद्धि को लेकर लम्बे समय से चल रहे विवाद का कोई स्थाई समाधान ढूंढा जा सके, इस प्रयास में नोएडा से बीजेपी विधायक पंकज सिंह ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को इस मुद्दे से जुड़े सभी अहम पहलुओं से अवगत कराया । अभिभावकों और स्कूल प्रशासन दोनों के साथ चर्चा करने के बाद श्री पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री जी के समक्ष कुछ सुझाव रखे।
उन्होंने मुख्यमंत्री जी का ध्यान अभिभावकों के बीच व्याप्त असंतोष की तरफ केन्द्रीत किया। अभिभावकों का ये पक्ष है कि स्कूलों द्वारा हर साल फीस में एकपक्षीय और मनमानी बढ़ोत्तरी की जा रही है। स्कूलों की तरफ से एकपक्षीय निर्णय; काफी हद तक कोई भी नियामक तत्रं के न होने की वजह से है।
पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री जी को यह भी अवगत कराया कि अभिभावकों और स्कूल प्रशासन के साथ चर्चा के बाद कुछ महत्वपूर्ण सुझाव आये हैं। इसमें से एक प्रमुख सुझाव यह है कि हर जिले में एक जिला स्कूल समिति का गठन हो। इस समिति में अभिभावकों और स्कूल प्रशासन की बराबर भागीदारी हो और सरकार का भी प्रतिनिधित्व हो। स्कूल समिति एक ऐसी प्रणाली, जिसमे बेस फीस और वेरियबल फीस की सीमा निर्धारित हो, के निर्माण में सहायक हो सकती है। इसके लिए आवश्यक नियम बनाना सभी पक्षों के हित में होगा।
पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री जी को इस तथ्य से भी अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए प्राधिकरण बनाए गए हैं। परन्तु प्रदेश में निजी शिक्षण संस्थानों पर नियंत्रण करने के लिए अभी तक कोईप्राधिकरण नही बना है।
उन्होंने इस सन्दर्भ में प्राईवेट स्कूलों की फीस बढा़ेत्तरी को नियंत्रित करने के लिए एक नियामक प्राधिकरण ((Regulatory authority) की मांग की और साथ ही यह भी आग्रह किया कि एडमिशन के लिए किसी भी प्रकार की डोनेशन या प्रतिव्यक्ति शुल्क को पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित करने लिए कड़े नियम बनाऐ जाए।
पंकज सिंह ने एक और महत्वपूर्ण मुद्दे पर मुख्यमंत्री जी से चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री जी का ध्यान इस तथ्य की तरफ आकर्षित किया कि कैसे रियल इस्टेट्स सैक्टर में अनियमिताओं के कारण उपभोक्ताओं को पिछले कुछ वर्षों में आर्थिक व मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पंकज सिंह को इन सभी कार्यों में पूरे प्रशानिक मदद का आश्वासन दिया।
Next Story




