
Archived
दलित लड़की से छेड़छाड़ कर रहे थे रोमियों, और जब रोका तो ...
शिव कुमार मिश्र
30 Aug 2017 7:42 PM IST

x
नोएडा के थाना फेज-3 क्षेत्र के छिजारसी गांव में रहने वाली एक दलित युवती के साथ एक दबंग व्यक्ति ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उससे मारपीट कर जाति सूचक शब्द कहे। थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश दीक्षित ने बताया कि छिजारसी गांव में रहने वाली दलित युवती प्रिया (काल्पनिक) ने थाना फेस-3 में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि गांव के दबंग अतुल ठाकुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने उसके साथ मारपीट की तथा जाति सूचक शब्द कहे।
वहीं दूसरा मामला नोएडा सेक्टर 39 का है। यहां एक उबर कैब चालक ने एमिटी यूनिवर्सिटी में काम करने वाली एक महिला की कार को टक्कर मार दी। विरोध करने पर चालक ने महिला को सरेआम पीटा और उसके साथ अश्लील हरकत की। थाना सेक्टर-39 के थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में एडमिशन क्वाडिनेटर के रूप में काम करने वाली मोनिका सिंह (काल्पनिक नाम) बुधवार सुबह अपनी कार से कालेज जा रही थी। सेक्टर-98 के पास उबर कैब चालक अरविंद ने उसकी कार में टक्कर मार दी। जब महिला ने प्रतिवाद किया तो कैब चालक ने उसके साथ मारपीट की और अश्लील हरकतें की। घटना की रिपोर्ट महिला ने थाना सेक्टर-39 में दर्ज करायी है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story




