
Archived
ट्रक से कुचलकर दो भाइयों की मौत, ग्रामीणों में रोष की सडक जाम
शिव कुमार मिश्र
1 Sept 2017 1:22 PM IST

x
Death of two brothers by crushing truck, street rush of villagers
जेवर मे आज सुबह एक सड़क हादसे मे एक ही परिवार के दो भाइयों की मौत हो गयी. हादसा सुबह सात बजे हुआ जब दोनो भाई दूध और सब्जी लेकर बाज़ार से अपने घर की तरफ लौट रहे थे. हादसा कन्या इंटर कॉलेज के ढलान पर टप्पल रोड पर हुआ.
जब दोनो चचेरे भाई धीरज पुत्र रतन और सुखवीर पुत्र सुखपाल निवासी मोहल्ला किला कॉलोनी, बाज़ार से दूध और सब्जी लेने गये थे तभी एक तेज गति से आते हुए ट्रक ने उनकी. मे टक्कर मार दी, जिससे एक भाई की मौके पर ही मौत हो गयी तथा दूसरे को हॉस्पिटल ले जया गया जहाँ डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.
हादसे के बाद जनता मे काफ़ी दुख और आक्रोश का माहोल बना हुआ है, लोगों ने दोनो मासूमो की लाशों को अभी तक उठने नही दिया है तथा जाम लगाया हुआ है. ये खबर लिखे जाने तक SDM जेवर और सी.ओ जेवर दोनो मौके पर मौजूद थे और पीड़ितों को मनाने की जिद्दोजहद मे लगे हुए थे.
जेवर के लगभग सभी जन्प्रितिनिधी और नेतागण मौके पर हैं, जेवर चैरमन ओ.पी. वर्मा, मुख़्तयार सिंह चोटला, धर्मेन्द्र अग्रवाल, ओरंगज़ेब अली, सचिन जैन, नारायण माहेश्वरी आदि सभी लोग भी मौके पर अपनी अपनी बात कहकर पीड़ितों की माँगों को प्रशाशन के सामने रख रहे हैं.
जेवर प्रेस
Next Story




