

नॉएडा: जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में बुधवार को आबकारी टीम द्वारा ग्राम मोहियापुर में एक व्यक्ति के घर से दबिश देकर 135 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद की है। आरोपी एक किराए के मकान से शराब की तस्कर कर रहे थे।
आबकारी टीम को सूचना मिली कि सूरजपुर एरिया के गांव मोहियापुर में कुछ लोगों द्वारा शराब तस्करी की जा रही है। सूचना मिलने पर टीम ने बुधवार को छापेमारी की। यहां से स्विफ्ट कार से 42 पेटी तथा एक कमरे से 93 पेटी बेस्टो ब्रांड विदेशी मदिरा हरयाणा मार्का बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ऋषभ गोयल व पुष्पेंद्र के रूप में हुई है।
आरोपी राजू नाम के एक व्यक्ति के मकान में किराए पर रहकर बड़े लेवल पर तस्करी कर रहे थे। गिरफ्तार दोनों शराब तस्कर व मकान मालिक राजू के विरुद्ध सूरजपुर कोतवाली में मुकदमा कायम किया गया है। वही करीब 7 लाख की शराब व कार को जब्त कर लिया गया है।




