Archived

भारतीय किसान यूनियन के नेता समेत 60 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भारतीय किसान यूनियन के नेता समेत 60 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
x
Indian farmer union leader filed suit against 60

नॉएडा: जेवर एसडीएम ने भारतीय किसान यूनियन के एक नेता सहित 60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यूनियन ने मंगलवार को बालू से लदे दो ट्रेक्टरों को छुड़ाने को लेकर तहसील ऑफिसों में ताले लगा दिए थे।


पुलिस ने सरकारी कार्य मे बाधा डालने के आरोप में यूनियन के एक नेता को नामजद कर 60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसडीएम शुभि काकन ने बताया कि 15 जून को दो ट्रेक्टर अवैध बालू से लदे पाए गए। ट्रेक्टरों को पकड़ लिया गया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाही की गई। आरोप है कि मंगलवार को तहसील परिसर में बीकेयू के नेता महेंद्र सिंह चोरोली ने पंचायत कर उनको छुड़ाने के लिए दवाब डाला और तहसील के ऑफिस में ताला जड़ दिया था। इसी को लेकर यूनियन नेता व 60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


एसडीएम ने बताया कि यूनियन का काम किसानों के हित की रक्षा करना है और दो लोगों के लिए जो अवैध खनन कर रहे हैं, उनको छुड़ाने के लिए तहसील में ताला लगाने में इनका क्या हित छिपा है। बतादें की भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को तहसील परिसर में एक पंचायत की थी। पंचायत में एसडीएम द्वारा पकड़े गए दो अवैध बालू से लदे ट्रेक्टरों को छुड़ाने की मांग की थी। यूनियन का आरोप था कि चालक पर सभी कागज थे। एसडीएम व तहसीलदार किसी काम से क्षेत्र में कहीं गए हुए थे। एसडीएम से फोन पर बात की गई, जहां एसडीएम ने ट्रेक्टरों को छोड़ने से मना कर दिया था। इसके बाद यूनियन ने तहसील में ताला जड़ दिया था।

क्या था मामला

जेवर तहसील परिसर में मंगलवार को बीकेयू ने एक पंचायत की। आरोप है कि एसडीएम ने कागज होने के बाद भी दो किसानों के बालू से लदे ट्रेक्टरों के सीज कर दिया था। यूनियन ने किसानों के ट्रक्टर छोड़े जाने की मांग की। आरोप है कि एसडीएम ने ऐसा करने से मना कर दिया। नाराज कार्यकर्ताओं ने तहसील के ऑफिस पर ताला जड़ दिया। वही सूचना मिलने पर एसपीआरए व एडीएम वहाँ पहुंचे और बुधवार को अधिकारियों से वार्ता का आश्वासन दिया। इसके बाद यूनियन ने पंचायत समाप्त की।


भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को एक पंचायत तहसील परिसर में की। यूनियन नेता सचिन जैन ने बताया कि 15 जून को एसडीएम ने दो किसानों के ट्रेक्टरों को पकड़ा था। किसानों ने बालू सहित सभी जरूरी कागजात एसडीएम को दिखाए। आरोप है कि इसके बाद भी एसडीएम नही मानी और ट्रेक्टरों को सीज कर दिया। इससे नाराज होकर यूनियन ने मंगलवार को एक पंचायत तहसील में की। आरोप है कि पंचायत शुरू होने से पहले ही एसडीएम तहसील से तहसीलदार के साथ कहीं चली गई।


पंचायत में नायाब तहसीलदार पहुंचे और एसडीएम से फोन पर बात की। आरोप है कि एसडीएम ने ट्रेक्टरों को छोड़ने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर यूनियन ने तहसील के ऑफिसों से कर्मचारियों को निकाल ताला जड़ दिया। हालांकि कुछ देर बाद ही ताला खोल लिया गया। वहीं सूचना मिलने पर एडीएम व एसपीआरए पंचायत में पहुंचे और बुधवार को अधिकरियों से वार्ता का आश्वासन दिया। वही एसडीम शुभि काकन ने बताया कि ट्रेकरों में अवैध बालू था, इसलिए करवाही की गई। साथ ही ऑफिस पर ताला लगाने पर कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इस मौके पर राजपाल, लज्जाराम, महेंद्र सिंह चोरोली, सचिन, अजयपाल, पवन, स्वदेश, सुभाष आदि मौजूद रहे।

Next Story