
Archived
जेवर कांड - जेवर कांड बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़, 4 बदमाश पकड़े एक के पैर मे लगी गोली
Special Coverage News
23 July 2017 9:45 AM IST

x
Jawahar Kand - Police encounter with jewelers scandal, 4 bullets shot on one foot
नॉएडा: जेवर पुलिस और बदमाशों में यमुना एक्सप्रेस वे के पास रबूपुरा के गांव बेगमाबाद के जंगल मे रविवार को मुठभेड़ हुई। यहां कई राउंड गोलियां चली। गांव गोलियों की आवाज से गूंज उठा। बदमाश जेवर कांड के आरोपी है।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 4 बदमाशों को दबोच लिया है। बदमाश कार में सवार थे। वही दो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। एक बदमाश के गोली लगी है, जिसको दिल्ली के GTB अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज पुलिस जेवर कांड का खुलासा कर सकती है। वही पीड़ित परिवार को अब 4-4 लाख मिलेंगे।
पकड़े गए बदमाश बाबरिया गिरोह के सदस्य है। जिनकी पहचान राजू, राकेश, जय सिंह व दीपक के रूप में हुई है। मौके पर कई थानों की पुलिस, एसएसपी लव कुमार व एंटीएक्सटर्नल के अधिकारी अजय कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
बतादें की जेवर बुलंदशहर स्टेट हाइवे पर 24 मई की रात अपनी बीमार बहन को देखने जा रहे कार सवार स्क्रेप व्यापारी के परिवार को 6 बदमाशों ने बंधक बना, लूट, गैंग रेप व विरोध करने पर व्यापारी की हत्या कर दी थी।
Next Story




