
Archived
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलटा, ड्राइवर की मौके पर मौत
शिव कुमार मिश्र
29 Jun 2017 8:04 AM IST

x
Tractor uncontrolled, turns on roadside pothole, dies on driver's spot
दनकौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा बिलासपुर के नजदीक बुधवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।
युवक शनिवार की दोपहर सिंटू पुत्र आसे (30)निवासी शाहपुर मंडी श्यामनगर कोतवाली का रहने वाला था। युवक बिलासपुर से ट्रेक्टर पर खाद लेकर अपने गांव शाहपुर जा रहा था। तेज रफ्तार होने की वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया।
इस हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर सुन परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौप दिया।
Next Story




