
Archived
नीमका में एक कार्यक्रम में भिङे बीजेपी के दो गुट
Special Coverage News
30 Jun 2017 6:23 PM IST

x
Two factions of BJP in a program in Neemka!
जेवर एरिया के गांव नीमका में गुरुवार की शाम बीजेपी के एक कार्यक्रम में दो गुटों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ मार पीट, लूट व फायरिंग का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।
एरिया के गांव नीमका में गुरुवार को केंद्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बीजेपी की ओर से एक कार्यक्रम रखा गया था। जिसमे सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। वही एक नेता द्वारा मंच से खड़े होकर गांव नीमका के विकास को महेश शर्मा द्वारा कराया गया बताया। वही ग्राम प्रधान अरविंद पक्ष का आरोप है कि मंच से प्रधान अरविंद के बारे में गलत कहना शुरू कर दिया। जिससे प्रधान पक्ष नाराज हो गया और मामूली कहा सुनी होकर बात खत्म हो गई।
वही गांव वनबारी वास के प्रधान त्रिलोक चंद शर्मा ने आरोप लगाया कि वह कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां शाम करीब 7 बजे गांव नीमका निवासी अरविंद, मन्नू व सत्तू वहां पहुंचे और उनके साथ बुरी तरह मार पीट कर उनके गले मे पड़ी सोने की चेन लूट ली। साथ ही आरोप लगाया कि अरविंद ने उनपर तमंचे से फायर कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बचे।
आरोप है कि आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। त्रिलोक ने 3 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार की सुबह ग्राम प्रधान नीमका के पक्ष में लोग कोतवाली पहुंचे और मामले को निपटाने का प्रयास किया, लेकिन बात नही बनी। हालांकि प्रधान अरविंद पक्ष ने अभी कोई तहरीर नही दी है। जेवर एसओ राजपाल तोमर ने बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से कोई तहरीर नही आई है।
Next Story




