Begin typing your search...

सरेआम आशिक को मंडप से उठाने वाली 'रिवॉल्वर रानी' ने मंदिर में रचाई शादी

हमीरपुर की कथित 'रिवॉल्वर रानी' वर्षा गुप्ता ने आखिरकार अपने प्यार को पा ही लिया...

सरेआम आशिक को मंडप से उठाने वाली रिवॉल्वर रानी ने मंदिर में रचाई शादी
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
हमीरपुर : सरेआम आशिक को मंडप से उठाने वाली रिवॉल्वर रानी' ने मंदिर में शादी रचा ली है। जी हां, यूपी के बांदा स्थित हमीरपुर की कथित 'रिवॉल्वर रानी' वर्षा गुप्ता ने आखिरकार अपने प्यार को पा ही लिया। कई महीनों तक मुश्किलें झेलने और पुलिस केस के बाद आखिरकार वर्षा और उसके प्रेमी ने शादी कर ली है। हमीरपुर के माता चौरा मंदिर में करीब सैकड़ों लोगों के सामने दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

अपनी शादी की खुशी जाहिर करते हुए नेहा ने कहा कि आज मेरे लिए बहुत ही आनंद वाला दिन है। मुझे इस दिन के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। पहले मैंने अशोक का उसकी शादी से अपहरण किया और फिर उसे हमीरपुर जेल से छुड़वाने के लिए मेहनत की।

वर्षा ने अशोक की इस किडनैपिंग को पूरे फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया। जिसके बाद वर्षा को 'रिवॉल्वर रानी' कहा जाने लगा। अशोक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और दो दिन बाद पुलिस ने वर्षा को ढूंढ निकाला। पुलिस पूछताछ में वर्षा ने बताया कि अशोक ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया था। कुछ समय बाद हमीरपुर में अशोक की शादी तय हो गई।

बता दें कि अशोक की जिस लड़की से शादी हो रही थी, उसके परिवार ने अशोक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करा दिया था। इस केस में अशोक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और तब से ही वो जेल में बंद था। 7 जुलाई को अशोक बेल पर बाहर आया है। इस मामले में सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस शादी के सभी इंतजाम शिव सेना द्वारा कराए गए।
Special Coverage News
Next Story