Begin typing your search...

सहारनपुर में फिर हुआ जमकर बवाल, दो बाइकों में लगाई आग

सहारनपुर में फिर हुआ जमकर बवाल, दो बाइकों में लगाई आग
X
File Photo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
सहारनपुर : यूपी के सहारनपुर में नहीं रुक रहा बवाल, एक महीने में दूसरी बार आज मंगलवार को फिर जमकर बवाल हुआ है। सहारनपुर में जमकर पथराव और आगजनी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची।

खबरों के मुताबिक जाम लगाने के विरोध पर लोगों ने पुलिस पर पथराव किया है। और उपद्रवियों ने बवाल के दौरान दो बाइकों में आग भी लगा दी है। कई थानों की फाॅर्स के साथ एसएसपी मौके पर पहुंचें। जुलूस निकालने के लिए पुलिस ने रोका था।

बताया जा रहा है सदर बाजार के मल्हीपुर रोड पर जमकर बवाल हुआ है। पुराने मामले को लेकर बैठक के विरोध पर जाम लगा रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बता दें इससे पहले शुक्रवार को सहारनपुर ज़िले के एक गांव में दो समुदायों के बीच हिंसक संघर्ष के बाद स्थिति तनावपूर्ण बन गई। दो समुदायों के विवाद ने जल्द ही आगजनी और तोड़फोड़ का रुप ले लिया। इस हिंसक संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक पुलिस अधिकारी के साथ करीब 15 लोग घायल हो गए थे। इसके बाद क्षेत्र में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी।
Vikas Kumar
Next Story
Share it