Archived

द्रोणाचार्य अकेडमी की टीम के खिलाफ खेलकर विशाल ठाकुर बने मैच के हीरो

Alok Mishra
7 Jun 2017 2:12 PM IST
द्रोणाचार्य अकेडमी की टीम के खिलाफ खेलकर विशाल ठाकुर बने मैच के हीरो
x
गाज़ियाबाद : गाज़ियाबाद के राजनगर में आरसीवी स्पोर्ट अकेडमी के ग्राउंड में हुए मैच में आरसीवी और द्रोणाचार्य की टीम ने हिस्सा लिया ,जिसमे आरसीवी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया .और ओपनर बल्लेबाज विशाल ठाकुर और अन्नू मैदान में आये ,जिसमे पहले ओवर की पहली बॉल पर ही अन्नू अपना विकेट गँवा बैठे . उसके बाद मुकेश आये और 9 रन बना कर ही पवेलियन लौट गए . इसके बाद अनीस आये और एक रन बना के पवेलियन लौट गए .फिर रोनित ठाकुर ने बल्लेबाजी संभाली और विशाल का साथ देते हुए 20 बॉल में 28 रन का योगदान दिया ,वही ओपनर बल्लेबाज विशाल ठाकुर ने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर पंद्रह चौकों की मदद से 105 रन की शतकीय पारी खेली ,और विपक्षी टीम को 205 रन का लक्ष्य दिया .
इसके जवाब में उतरी द्रोणाचार्य की टीम 105 रन पर ही ढेर हो गयी .विशाल ठाकुर ने 105 रन की शतकीय पारी खेल कर मैन ऑफ़ दा मैच अपने नाम किया .

Image Title



Next Story