
Archived
ऐक्शन में योगी के मंत्री: नगर विकास मंत्री अचानक पहुंचे नगर निगम, मचा हड़कंप
Vikas Kumar
15 April 2017 12:17 PM IST

x
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यूपी की बागड़ोर संभालने के बाद से ही उनके मंत्री और अधिकारी पुरे ऐक्शन में दिखाई दे रहे हैं। सभी मंत्री अपने अपंने विभागों की जिम्मेदारी को लेकर पुरे एक्शन में दिख रहे है। इसी बीच खबर आ रही है जब नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना अचानक पहुंचे नगर निगम, अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
दरअशल नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना आज सुबह अचानक ही नगर निगम पहुंच गए। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना समीक्षा बैठक से पहले ही नगर निगम पहुंचे। उनके आने के साथ ही सभी अधिकारियों में हड़कंप मच गया। नगर निगम में मेयर और नगर आयुक्त सहित कई कर्मचारी नदारद मिले।
Next Story