Archived

मोबाइल से बीवी को बात करने से रोका तो रात के अंधेरे में काटा, पति का प्राइवेट पार्ट

Special Coverage news
23 Jun 2016 12:00 PM GMT
मोबाइल से बीवी को बात करने से रोका तो रात के अंधेरे में काटा, पति का प्राइवेट पार्ट
x
झारखंड: हजारीबाग में बीवी का मोबाइल छीनना इतना घातक हो सकता है, एक पति ने इसे ख्वाबों में भी नहीं सोचा होगा। पहले तो मोबाइल छीनने पर मियां-बीवी में कहासुनी हुई, फिर बीवी ने अपने शौहर की इस हरकत का बदला लेने के लिए उसका प्राइवेट पार्ट ही काट डाला।

मामला झारखंड के हजारीबाग जिले का है। मोहम्मद आशिक की पत्नी तरन्नुम उस रात अपने किसी दोस्त से मोबाइल फोन पर बात कर रही थी आशिक को ये बात नागवार गुजरी। उसने पत्नी को रोका, लेकिन जब वो नहीं मानी तो उससे उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद उसकी बीवी गुस्से में आगबबूला हो गई।

इसके बाद से दोनों में विवाद हो गया, इस पर पति ने थाने में शिकायत की तो बीवी के तेवर नरम पड़ गए। आशिक को लगा कि शायद बीवी को अपने किए का अफसोस है। लेकिन रात को बीवी ने उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला।

मोहम्मद आशिक और उसकी बीवी तरन्नुम की शादी 8 जुलाई 2009 को हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं. वह तुतलाता है, इसलिए उसकी बीवी उसे पसंद नहीं करती है। उनके बीच आए दिन झगड़ा होता रहता है। इस वजह से उसकी बीवी कई बार घर छोड़कर जा चुकी है। पुलिस फिलहाल नए सिरे से इस मामले की जांच कर रही है। इस वारदात ने सबको चौंका दिया है।
Next Story