- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- मोटोरोला का बजट...
लाइफ स्टाइल
मोटोरोला का बजट स्मार्टफोन 'Moto C Plus' 19 जून को होगा लॉन्च, ये हैं खास फीचर्स
Kamlesh Kapar
15 Jun 2017 2:52 PM IST
x
मोटोरोला अपना नया स्मार्टफोन 'Moto C Plus' भारत में लॉन्च करने वाली है
नई दिल्ली: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी मोटोरोला अपना नया स्मार्टफोन Moto C Plus भारत में लॉन्च करने वाली है। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने इसे अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च किया था। इसके लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। भारत उन चुनिंदा देशों में से एक होगा जहां इस फोन को लॉन्च किया जा रहा है। हाल ही में कंपनी ने अपना मोटो सी भारत में लॉन्च किया था। जिसकी कीमत 5,999 रुपये थी।
बता दे, कि मोटो सी और मोटो सी प्लस उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हैं जो पहली बार स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना शुरू करेंगे। यह दोनों ही बजट स्मार्टफोन हैं। मोटो सी प्लस 1GB रैम और 16GB इंटरनल मेमोरी वाले शुरूआती मॉडल को 119 यूरो (करीब 8300 रुपये) में लॉन्च किया गया था। इस फोन के दो मॉडल लॉन्च किए जाएंगे। एक 1GB रैम और 16GB इंटरनल मेमोरी के साथ और दूसरा 2GB रैम और 16GB इंटरनल मेमोरी के साथ। मोटो सी प्लस की इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।
फीचर्स की बात करें तो मोटो सी प्लस में 5 इंच की एचडी (720X1280 पिक्सल ) डिस्प्ले दी गई है। फोन में 1.3 गीगाहर्ड्ज का क्वाड कोर मीडियाटेक MT6737 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सबसे खास इसकी बैटरी होगी फोन में 4,000 mAH की बैटरी दी गई है। इस फोन को मैटेलिक चेरी, पर्ल व्हाइट, फाइन गोल्ड और स्टारी ब्लैक कलर में लॉन्च किया जा सकता है।
यह गूगल के लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम नूगा 7.0 पर काम करेगा। मोटो सी प्लस 4G वोल्ट नेटवर्क सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में 3.5 एमएम का ऑडियो जैक दिया गया है। मोटो सी प्लस में यूएसबी पोर्ट भी फोन के टॉप पर दिया गया है। मोटो सी प्लस का डाइमेंशन 144 x 72.3 x 10 मिलीमीटर है। मोटो सी प्लस में 162 ग्राम वजन है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है।
Next Story