Archived

अगर आप भी चलते-चलते मोबाइल का करते है प्रयोग, तो जरूर देखें यह video

Kamlesh Kapar
10 Jun 2017 3:48 PM IST
अगर आप भी चलते-चलते मोबाइल का करते है प्रयोग, तो जरूर देखें यह video
x
If you also use mobile on go
अमेरिका: पैदल चलते समय फोन चलाने के लिए सभी मना करते हैं। जब कोई फोन चलाने के लिए मना करता है तो लगता है कि यह तो फालतू की बात है। लेकिन कभी कभी फोन चलाने की वजह से जान का भी खतरा हो जाता है। कई बार लोगों की इयरफोन की वजह से मौत भी हो चुकी है। पैदल चलते समय अगर पूरा ध्यान फोन पर लग जाए तो क्या हो सकता है। इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।

एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। अमेरिका के न्यू जर्सी में एक महिला फोन चलाते चलाते सड़क किनारे बने नाले में गिर गई। दरअसल एक महिला फुटपाथ पर पैदल चलकर आ रही थी। उसके एक हाथ में बैग लगा था और एक हाथ से फोन चला रही थी। फुटपाथ पर ही नाले के ढक्कन खुले हुए थे। महिला ने जैसे ही फोन पर किसी से बात करना शुरू किया वह सामने खुले नाले में गिर गई। वह नाले में सिर की तरफ से गिरी।

उसी समय वहां से दो और लड़कियां भी जा रही थीं। वह चिल्लाते हुए थोड़ा आगे बढ़ती हैं और फिर नाले के पास जाकर रुक जाती हैं। नाले के अंदर एक आदमी काम भी कर रहा था। उसकी समझ में नहीं आया कि क्या हुआ। वह नाले मे थोड़ा अंदर की तरफ काम कर रहा था। वह बाहर निकलकर आता है।

इसके बाद महिला को कड़ी मशक्कत के बाद उस नाले से निकाला गया। महिला को नाले से निकालने के लिए इमरजेंसी सर्विस को बुलाया गया। इमरजेंसी सर्विस वाले दो लोग उस नाले के अंदर घुसे जिसमें वह महिला गिरी थी। महिला को नाले के अंदर स्ट्रेचर पर रस्सी से बांधा गया। इसके बाद उस महिला को कई लोगों ने पकड़कर बाहर निकाला।
Next Story