Archived

वीडियो: जब शेर को गाड़ी में बैठाकर मार्केट घूमने निकला शख्‍स, जानिए क्या हुआ उसके बाद

Kamlesh Kapar
15 Jun 2017 5:43 PM IST
वीडियो: जब शेर को गाड़ी में बैठाकर मार्केट घूमने निकला शख्‍स, जानिए क्या हुआ उसके बाद
x
एक सख्श शेर को एक पिकअप गाड़ी में लेकर शहर की सड़क पर घूम रहा था। शेर को उसने गाड़ी में पीछे बैठा रखा है।
कराची: पाकिस्तान के कराची का एक VIDEO सामने आया है। वीडियो में एक सख्श शेर को एक पिकअप गाड़ी में लेकर शहर की सड़क पर घूम रहा था। शेर को उसने गाड़ी में पीछे बैठा रखा है। वहीं कई लोग जो सड़क पर चल रहे थे, जब गाड़ी में बैठा शेर दिखाई दिया तो वह भी डर गए। साथ ही जब शेर ने उनकी तरफ घूरकर देखा और अपना मुहं थोड़ा सा खोला तो उनका डर और भी बढ़ गया और वह तेजी से आगे निकल गए। गाड़ी जब एक जगह बहुत धीरे धीरे चल रही थी तो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने शेर का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया में डाल दिया है।

इस वीडियो पर पाकिस्तान के आला अधिकारियों की नजर पड़ी तो उन्होंने इसकी जांच के आदेश दे दिए। जब खोजा गया तो पता चला कि शेर के मालिक का नाम सकलैन है। पुलिस के मुताबिक सकलैन को गुलबर्ग फैडरेल बी एरिया से गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही शेर को भी हिरासत में ले लिया गया है। सकलैन ने पुलिस को बताया कि उसका शेर बीमार था वह उसका इलाज कराकर डॉक्टर के पास से घर वापस जा रहा था।

वहीं सकलैन ने दावा किया कि उसके पास शेर को रखने के लिए जरूरी कागजात मौजूद हैं। पुलिस के मुताबिक सकलैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं लाइसेंस समेत शेर को रखने के लिए अन्य जरूरी कागजातों की संबंधित विभाग द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सकलैन के पास शेर को रखने का जो लाइसेंस है उसकी मियाद 2016 में ही खत्म हो चुकी है। वहीं जो शेर का वीडियो सामने आया है उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक सख्स शेर को लेकर पिकअप गाड़ी में पीछे बैठा है। गाड़ी सड़क पर बहुत धीरे धीरे चल रही है। रात का समय है। शेर का मुंह और दोनों पैर गाड़ी से बाहर निकले हुए हैं।
Next Story